चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : सड़क दुर्घटना मृतक के आश्रितों को मिली दो लाख की त्वरित सहायता राशि

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। विगत 05 मई को तल्लादेश क्षेत्र के ग्राम दुबड़जैनल के तोक भमार क्षेत्र में हुई एक दुःखद वाहन दुर्घटना में वाहन संख्या यूके-03 टीए-2043 के चालक बसन्त सिंह पुत्र पूरन सिंह का निधन हो गया था। घटना के उपरांत जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार प्रभावित परिवार को तत्काल राहत उपलब्ध कराते हुए आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने तहसीलदार चम्पावत को पीड़ित परिवार को तत्काल राहत सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उत्तराखंड सड़क परिवहन दुर्घटना राहत निधि के अंतर्गत मृतक के आश्रितों हेतु दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई। तहसीलदार बृजमोहन आर्या ने कल मृतक के शोकाकुल परिजनों से भेंट कर सहायता राशि का चेक सुपुर्द किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान दुबड़जैनल सुन्दर सिंह, राजस्व निरीक्षक पुष्कर नाथ गोस्वामी तथा राजस्व उप निरीक्षक गोविन्द बल्लभ मथेला सहित अन्य अधिकारी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Ad Ad
Ad Ad