चंपावतटनकपुरनवीनतम

दुखद: पूर्णागिरि धाम के युवा पुजारी और व्यापारी चंद्रशेखर तिवारी का आकस्मिक निधन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। मां पूर्णागिरि धाम से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। धाम के युवा पुजारी और व्यापारी चंद्रशेखर तिवारी (पुत्र जय दत्त तिवारी) का गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से समूचे क्षेत्र और व्यापारी वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से गड़ीगोठ (बनबसा) निवासी चंद्रशेखर तिवारी काली मंदिर के पास स्थित अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान में मौजूद थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में उन्हें काली मंदिर के समीप प्राथमिक उपचार दिया गया और मेडिकल टीम ने 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उन्हें उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भेजा। उप जिला चिकित्सालय में तैनात डॉ. उमर ने चंद्रशेखर तिवारी का परीक्षण किया, जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर उमर के मुताबिक, जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। दिवंगत चंद्रशेखर तिवारी मां पूर्णागिरि धाम में पूजा-पाठ के साथ-साथ काली मंदिर क्षेत्र में अपना व्यवसाय भी चलाते थे। वे अपने पीछे माता लक्ष्मी देवी, पत्नी दीपा तिवारी और दो मासूम बच्चों (एक पुत्र और एक पुत्री) को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। मिलनसार स्वभाव के धनी चंद्रशेखर के इस तरह अचानक चले जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Ad Ad

Ad Ad