चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत: फर्जी दुष्कर्म मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, षड्यंत्र का आरोप

ख़बर शेयर करें -

साजिशकर्ताओं ने अपने स्वार्थ के लिए एक मासूम बच्ची के भविष्य तक की परवाह नहीं की : चम्पावत भाजपा

चम्पावत। चम्पावत पुलिस ने गुरुवार को एक कथित नाबालिग दुष्कर्म मामले का पर्दाफाश करते हुए इसे एक सोची-समझी साजिश करार दिया है। पुलिस और मेडिकल रिपोर्टों के आधार पर यह स्पष्ट हो गया है कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म की कोई घटना नहीं हुई थी, बल्कि यह पूरा प्रकरण एक राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा था।

Ad Ad

पुलिस जांच के अनुसार, भाजपा के निष्कासित पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल रावत ने बदला लेने की नीयत से यह साजिश रची थी। आरोप है कि रावत ने एक नाबालिग बच्ची और उसके वृद्ध पिता को लालच देकर इस झूठे मामले में शामिल किया। मामले की सच्चाई सामने आने के बाद, भाजपा चम्पावत ने एसपी रेखा यादव के नेतृत्व में की गई निष्पक्ष जांच की सराहना की है। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत व अन्य नेताओं ने पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस पर तीखा हमला किया। भाजपा नेताओं ने इस मामले में कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया है। पार्टी का आरोप है कि यह पूरा षड्यंत्र कांग्रेस प्रदेश सचिव आनंद महरा और कमल रावत ने मिलकर रचा था। भाजपा नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बढ़ती लोकप्रियता और प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। इसी बौखलाहट में मुख्यमंत्री और भाजपा की छवि धूमिल करने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

भाजपा नेताओं ने इस कृत्य को “घिनौना” करार देते हुए कहा कि साजिशकर्ताओं ने अपने स्वार्थ के लिए एक मासूम बच्ची के भविष्य तक की परवाह नहीं की और तीन निर्दोष परिवारों को बर्बाद करने की कोशिश की। इसके अलावा, भाजपा ने महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय के सामने किए गए प्रदर्शन की भी कड़ी निंदा की और इसे “घटिया मानसिकता” का परिचायक बताया।

Ad Ad