चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत पुलिस की ईमानदारी और तत्परता: गुजरात के यात्री को सुरक्षित लौटाया रुपयों और दस्तावेजों से भरा बैग

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। उत्तराखंड की चम्पावत पुलिस ने एक बार फिर अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है। पुलिस की सजगता के चलते गुजरात से पिथौरागढ़ जा रहे एक यात्री का खोया हुआ बैग उसे सकुशल वापस मिल गया। अपना कीमती सामान वापस पाकर यात्री ने चम्पावत पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार (06 मई 2026) को गुजरात का एक निवासी पिथौरागढ़ की यात्रा पर था। इस दौरान चम्पावत मुख्य बाजार में उसका बैग कहीं गिर गया। इस बैग में यात्री के महत्वपूर्ण दस्तावेज, व्यक्तिगत सामान और नकदी मौजूद थी। सामान खोने से यात्री काफी परेशान था। बाजार में ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल प्रशांत बोहरा और कांस्टेबल विनोद तड़ागी को गश्त के दौरान यह लावारिस बैग मिला। बैग की गंभीरता को देखते हुए दोनों जवानों ने तत्काल अपनी सूझबूझ का परिचय दिया और बैग स्वामी की पहचान के लिए प्रयास शुरू किए। बैग के अंदर मौजूद दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने बैग स्वामी से संपर्क स्थापित किया। पहचान पुख्ता होने के बाद यात्री को बुलाकर उसका बैग सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ सामान और नकदी सुरक्षित पाकर यात्री की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने चम्पावत पुलिस की कार्यशैली और जवानों की ईमानदारी की जमकर सराहना की।चम्पावत पुलिस प्रशासन का कहना है कि वे आमजन की सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर हैं। पुलिस की इस सक्रियता की स्थानीय लोगों ने भी प्रशंसा की है।

Ad Ad

Ad Ad