अल्मोड़ानवीनतमहादसा

सुबह-सुबह हुआ भीषण सड़क हादसा: कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौके पर ही मौत

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले में बेहद ही दुखद हादसा हुआ है। पूजा कार्यक्रम से घर लौट रहे तीन लोगों की कार गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक एक परिवार कार संख्या यूके04एनएफ/ 6683 रात के समय नोघरिया गांव से पूजा कार्यक्रम में शामिल होकर सुबह चमड़खान स्थित अपने घर लौट रहा। इसी दौरान भाटिया के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने खाई में वाहन गिरा देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने खाई में उतरकर तीनों शवों को ब निकाला. इसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Ad Ad


मृतकों में भुवन पुत्र दीवान राम निवासी ग्राम सनेटी तहसील रानीखेत और कैलाश चंद्र पुत्र बहादुर राम निवासी ग्राम दौड़ाखाल तहसील रानीखेत हैं। जबकि तीसरे मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन रानीखेत की ओर जा रहा था। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। जानकारी के अनुसार तीनों लोग जागरी का कार्य करते थे और मंगलवार रात ग्राम चमोली पुसैला में आयोजित जागर कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस ने शवों को रेस्क्यू कर मोर्चरी रानीखेत भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Ad Ad