चंपावतटनकपुरनवीनतम

परिवहन निगम में बड़ा फेरबदल: पूजा जोशी बनीं टनकपुर मंडल की नई मंडलीय प्रबंधक

ख़बर शेयर करें -

आलोक कुमार बनवाल को नैनीताल मंडल भेजा गया, टनकपुर, पिथौरागढ़ और लोहाघाट डिपो के प्रभारी भी बदले

टनकपुर/चम्पावत। उत्तराखंड परिवहन निगम ने अधिकारियों के तबादले करते हुए टनकपुर मंडल के नेतृत्व में बदलाव किया है। नैनीताल मंडल की मंडलीय प्रबंधक (संचालन/तकनीकी) पूजा जोशी को टनकपुर मंडल का नया मंडलीय प्रबंधक बनाया गया है। वहीं, अब तक यह जिम्मेदारी संभाल रहे आलोक कुमार बनवाल को नैनीताल मंडल भेजा गया है।

Ad

निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने गुरुवार को तबादला आदेश जारी किए। इसके तहत पर्वतीय डिपो के प्रभारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। आदेश के अनुसार, पिथौरागढ़ डिपो के प्रभारी सहायक महाप्रबंधक रविशेखर कापड़ी को टनकपुर डिपो भेजा गया है। उनके स्थान पर रामनगर डिपो के प्रभारी सहायक महाप्रबंधक नवीन चंद्र आर्य पिथौरागढ़ डिपो की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, लोहाघाट डिपो के प्रभारी सहायक महाप्रबंधक धीरज कुमार वर्मा का तबादला रानीखेत डिपो किया गया है। हाल ही में सहायक महाप्रबंधक (तकनीकी) पद पर पदोन्नत हुए दीपक सिंह को लोहाघाट डिपो का प्रभारी बनाया गया है। निगम की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

Ad