देशनवीनतमहादसा

यूपी के 5 पुलिसकर्मियों की हरियाणा में मौत, नूंह में हुआ हादसा, सभी जालौन में थे तैनात

ख़बर शेयर करें -

नूंह। मंगलवार को कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 5 पुलिसकर्मियों की मौत की खबर है. धुलावट टोल प्लाजा के पास सुबह 10.30 बजे ये हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया।


स्थानीय लोगों के मुताबिक स्कॉर्पियो कार पलवल की ओर से आ रही थी। वाहन चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान गाड़ी असंतुलित हो गई और सामने चल रही दूसरी गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। क्षतिग्रस्त वाहन में शव बुरी तरह फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए पुलिस और बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Ad Ad

तावडू सदर थाना प्रभारी शीशराम यादव के अनुसार हादसे में मृत सभी लोग उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान थे, जो जालौन जिले में तैनात थे। इस संबंध में जालौन, उत्तर प्रदेश के पुलिस अधीक्षक से भी संपर्क कर लिया गया है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और ओवरटेक के दौरान वाहन का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि एक्सप्रेसवे पर सावधानी से वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।

Ad Ad