जनपद चम्पावतनवीनतम

शवयात्रा में शामिल होने गए सिमलखेत के व्यक्ति की घाट में डूबने से मौत हुई

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

शव यात्रा में शामिल होने घाट गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ पिथौरागढ़ में प्रभारी एसआई राजेश जोशी को डीसीआर पिथौरागढ़ द्वारा सूचना दी गई कि लोहाघाट क्षेत्र में घाट चौकी के निकट एक युवक नदी में बह गया है। सूचना प्राप्त होते ही एसआई राजेश जोशी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व सर्च अभियान शुरू किया। शुक्रवार की सुबह सर्चिंग के दौरान एसडीआरएफ टीम पिथौरागढ़ के द्वारा घाट बोतडी में नदी के मध्य फंसे मृतक व्यक्ति के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। टीम प्रभारी द्वारा बताया गया कि मृतक का नाम सोबन सिंह पुत्र दीवान सिंह, उम्र -51 ,पता -पोस्ट सिमलखेत, तहसील पाटी चम्पावत है जो कि अपने चचेरे भाई के शवयात्रा में बौतड़ी घाट गया था।

Ad Ad