चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

लोहाघाट : परीक्षा परिणाम के बाद छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम, हालत गंभीर

ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट/चम्पावत। उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत दिगाली चौड़ क्षेत्र से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। यहां हाईस्कूल के एक छात्र ने परीक्षा में कम अंक आने से दुखी होकर आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्र अपने हाईस्कूल के परिणाम से असंतुष्ट था। उसने परीक्षा में 73% अंक प्राप्त किए थे, परंतु उम्मीद से कम अंक आने के कारण वह मानसिक तनाव में था। इसी वजह से छात्र ने घर पर फंदा लगा लिया। एक बच्ची ने उसे ऐसा करते हुए देख लिया। जिस पर परिजनों व ग्रामीणों ने उसे नीचे उतारा और त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी और डॉ. हिमांशु सरन द्वारा छात्र का प्राथमिक उपचार किया गया। डॉ. राठी के अनुसार छात्र की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बेहतर विशेषज्ञ उपचार और ईएनटी (ENT) सर्जन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए छात्र को चम्पावत जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता सतीश चंद्र पांडेय, पुष्कर सिंह बोहरा, सचिन जोशी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने छात्र के स्वास्थ्य की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। छात्र के पिता रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं, जबकि माता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन और स्थानीय लोगों ने छात्रों से अपील की है कि परीक्षा परिणाम को जीवन का अंतिम पड़ाव न मानें।

Ad Ad
Ad Ad