चम्पावत: हाईस्कूल परीक्षा 2026 में बेटियों का दबदबा, हिमानी उप्रेती ने जिले में किया टॉप
चम्पावत। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल परीक्षा-2026 के परिणामों में चम्पावत जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जिले की मेधावी छात्रा हिमानी उप्रेती ने प्रदेश की मुख्य वरीयता सूची में सातवां स्थान हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है।
जिले के शीर्ष पांच मेधावी छात्र…
जिले की मेरिट सूची में बालिकाओं और बालकों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी निम्नलिखित हैं:
हिमानी उप्रेती (मॉडर्न इण्टर कॉलेज, चम्पावत)
प्राप्तांक: 481/500 (96.20%)
प्रदेश रैंक: 7
संगीता भट्ट (राजकीय इण्टर कॉलेज अमोड़ी, चम्पावत)
प्राप्तांक: 473/500 (94.60%)
प्रदेश रैंक: 15
पवन सिंह रावत (VVMIC, चम्पावत)
प्राप्तांक: 473/500 (94.60%)
प्रदेश रैंक: 15
जलज ओली (डॉ. एल.डी. बी.वी.एम.आई.सी. खेतीखान, चम्पावत)
प्राप्तांक: 464/500 (92.80%)
प्रदेश रैंक: 24
नरेन्द्र कुमार (राजकीय इण्टर कॉलेज पनिया, चम्पावत)
प्राप्तांक: 463/500 (92.60%)
प्रदेश रैंक: 25
बालिका वर्ग में परचम: जिले की टॉपर हिमानी उप्रेती ने बालिकाओं की अलग से जारी टॉप-25 सूची में प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की है।
सुधार परीक्षा का प्रदर्शन: चम्पावत जिले ने इस वर्ष ‘इम्प्रूवमेंट एग्जाम’ (सुधार परीक्षा) में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस श्रेणी में चम्पावत के साथ-साथ रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों का परिणाम भी सराहनीय रहा।

