जनपद चम्पावतबनबसा

सीएम की घोषणा के बाद बनबसा में सैन्य शहीद स्मारक निर्माण की कवायद शुरू

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में पिछले दिनों पूर्व सैनिकों की मांग पर बनबसा में सैन्य शहीद स्मारक का निर्माण कराए जाने की घोषणा की थी। सीएम ने घोषणा के बाद ही संबंधित विभाग को निर्देश जारी कर सैन्य शहीद स्मारक के निर्माण को लेकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद शासन प्रशासन ने इसको लेकर कवायद शुरू कर दी। सीएम के निर्देशों के बाद दो मई को सीएम के नोडल अधिकारी एई केदार सिंह बृजवाल, ग्रामीण निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एलएन जोशी व आर्किटेक्ट आदित्य सिंह ने सैन्य शहीद स्मारक के निर्माण को लेकर मौका मुआयना किया। इस दौरान पूर्व सैनिक संगठन बनबसा टनकपुर के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, उपाध्यक्ष कैप्टन हरिश चंद्र कापड़ी, जिला पंचायत सदस्य पुष्कर दत्त कापड़ी, सूबेदार मेजर कृष्णानंद बैज, कैप्टन राजेंद्र सिंह अधिकारी, कैप्टन अमर सिंह मेहरा, हवलदार विक्रम सिंह खाती आदि मौजूद रहे।

Ad Ad