चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : बूथों की मजबूती से तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता: फणीन्द्र नाथ शर्मा

ख़बर शेयर करें -

भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, 2027 में चम्पावत की दोनों विधानसभा सीटों पर जीत का लिया संकल्प

चम्पावत। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्र नाथ शर्मा ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में बूथ की मजबूती ही जीत का आधार होती है। कार्यकर्ता अभी से पूरी ताकत के साथ संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं।

Ad

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प लिया है। कहा कि जनता भी सरकार के विकास कार्यों के साथ आगे बढ़ने का मन बना रही है। संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है और कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देश को सर्वोपरि मानकर पार्टी और संगठन को आगे बढ़ाने का काम करता है। कार्यकर्ता किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि देश और संगठन के लिए काम करते हैं। पार्टी और कमल का चुनाव चिह्न उनके लिए सर्वोपरि है। कार्यकर्ताओं की इसी निष्ठा और समर्पण के बल पर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने चम्पावत जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ने किया।

Ad