चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

साइंटिफिक ऑफिसर पद पर चयनित अनिल चंद्र कोठारी और उनकी माता जी को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

जिलाधिकारी ने अनिल चंद्र कोठारी के माँ के संघर्ष और योगदान को सराहा, विद्यार्थियों को पढ़ाई में निरंतर प्रयास करने के लिए किया प्रोत्साहित

चम्पावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के माध्यम से भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग में साइंटिफिक ऑफिसर पद पर चयनित चम्पावत के अनिल चंद्र कोठारी को अपने कार्यालय में सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उनकी माता श्रीमती कमला कोठारी को भी सम्मानित किया और अनिल की शैक्षिक यात्रा में उनके योगदान की सराहना की।

Ad

जिलाधिकारी ने कहा कि अनिल की उपलब्धि उनकी मेहनत और उनकी माता के वर्षों के संघर्ष व समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि चम्पावत में स्कूली शिक्षा से शुरू हुई अनिल की यात्रा जनपद के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार लक्ष्य तय करने और उसे हासिल करने के लिए नियमित अध्ययन व निरंतर प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया।

अनिल चंद्र कोठारी ने चम्पावत के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से स्कूली शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने देहरादून से पीएचडी पूरी की। उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद संघ लोक सेवा आयोग के माध्यम से उनका चयन साइंटिफिक ऑफिसर पद पर हुआ। अनिल चंद्र कोठारी ने सम्मान के लिए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में अर्जित ज्ञान और अनुभव का उपयोग चम्पावत और समाज के हित में करने के लिए प्रेरित किया।

Ad