उत्तराखण्डनवीनतममौसम

उत्तराखंड के कई जिलों में एवलांच का अलर्ट, बर्फबारी, बारिश भी बढ़ा सकती है मुश्किलें

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज कई जगहों पर बर्फबारी और बारिश की संभावनाएं जताई जा रही है। 21 फरवरी के दिन भी प्रदेश के कई हिस्सों में न केवल बर्फबारी हुई थी बल्कि तराई के इलाकों में भी अचानक ठंड बढ़ गई थी। मौसम के मिजाज को परखते हुए डीजीआरई ने प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ में जैसे जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। साथ ही पर्यटक और स्थानीय लोगों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।

चेतावनी के मुताबिक रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और उत्तरकाशी में एवलॉन्च की संभावनाएं अधिक हैं। अत्यधिक बर्फबारी होने के बाद अचानक तेज धूप पड़न से बर्फ नीचे की तरफ खिसक सकती है। कई जगहों पर अगर यह घटना बड़ी मात्रा में होगी तो इससे कई तरह की हानि भी हो सकती है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में फिलहाल मौसम खराब है। शाम को कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तरकाशी के हर्षिल और गंगोत्री इलाके में अत्यधिक बर्फबारी हुई है।

बर्फ़बारी होने से पहले लगातार उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन विभाग भी लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है। उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, और पिथौरागढ़ बागेश्वर में मौसम विभाग के पुर्वानुमान को देखते हुए भारी बर्फबारी और एवलांच की चेतावनी देते हुए सभी से कुछ निर्देशों का पालन करने के लिए भी कहा जा रहा है।