चंपावतनवीनतम

बनबसा : हुड्डी नदी में बही महिला का शव हुआ बरामद

ख़बर शेयर करें -

बनबसा/टनकपुर। ग्राम सभा चंदनी निवासी शांति देवी पत्नी मोहन सिंह निवासी हैलागोठ चंदनी उम्र 55 साल कल शाम 7 बजे घर के पास से बह रही हुडी नदी में बह गई थी। लगातार हो रही बारिश के चलते हुड्डी नदी उफान पर है। महिला किसी काम से नदी के पास गई थी और तेज बहाव में बह गई। जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा तत्काल प्रभाव नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर आज सुबह लगभग 8:00 बजे महिला का शव चंदनी के समीप नदी में बरामद किया। जिसकी सूचना परिजनों को दी गई। थानाध्यक्ष बनबसा लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि उप निरीक्षक संजय धौनी के साथ पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है।