नवीनतमबनबसा

बनबसा : मायके आई महिला ने शारदा नहर में लगाई छलांग, खोजबीन जारी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

बनबसा। अपने मायके आई एक महिला ने शारदा नहर में छलांग लगा दी। पुलिस नहर में महिला की तलाश में जुटी हुई है। महिला के नहर में छलांग लगाने के कारणों का पता नहीं लग सका है। जानकारी के अनुसार यूपी के ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद निवासी पूजा सिंह चौहान (27) पत्नी संदीप कुमार सोमवार सुबह अपने मायके वार्ड नंबर पांच, बनबसा निवासी अपने पिता सतपाल सिंह के घर आई थी। महिला ने मंगलवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते शारदा नहर में छलांग लगा दी। चौकी प्रभारी ललित पांडेय ने बताया है कि महिला की तलाश के लिए एसडीआरएफ और जल पुलिस के जवान रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए हैं। बताया कि महिला के नदी में छलांग लगाने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। प्रथमदृष्टया पुलिस ने पारिवारिक विवाद को लेकर संभावना जताई है। महिला ने कुछ साल पहले यूपी निवासी युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। महिला का एक बेटा और एक बेटी है। घटना के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में कोहराम मचा हुआ है।

Ad Ad