जनपद चम्पावतनवीनतम

कोरोना # बाराकोट क्षेत्र के युवा नेता का निधन हुआ, शोक की लहर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के युवा नेता अशोक कुमार आर्य (38) का निधन हो गया है। वह पिछले दिनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उनका हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। अशोक कुमार आर्य समाजसेवी थे और देवभूमि जन सेवा केंद्र बाराकोट का संचालन करते थे। अशोक कुमार के निधन पर विभिन्न संगठनों के लोगों ने गहरा दुख जताया है। अशोक कुमार सीएससी वैलफेयर सोसायटी के सचिव भी थे। उनके निधन पर सोसायटी के कैलाश पांडेय, महेश बोहरा, सुनील पांडेय, जीवन उप्रेती, घनश्याम बिनवाल, जसवंत सिंह आदि ने भी गहरा शोक जताया है।

Ad Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड