2027 चुनाव से पहले कुमाऊं में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 29 इंस्पेक्टरों के तबादले
आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने जारी की तबादला सूची, तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुमाऊं मंडल में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने बुधवार को मंडल के 29 इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिए। तबादला सूची देर रात जारी की गई। स्थानांतरित किए गए इंस्पेक्टरों को तत्काल नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार ऊधमसिंह नगर से भूपेंद्र सिंह बुजवान और धीरेंद्र कुमार को नैनीताल भेजा गया है। हरेंद्र चौधरी और मनोहर दसौनी को चम्पावत, राजेंद्र सिंह डांगी को नैनीताल, बसंती आर्या को अल्मोड़ा, प्रकाश सिंह, संजय पाठक और बिजेंद्र साह को चम्पावत, नरेश चौहान को अल्मोड़ा, अशोक कुमार को नैनीताल और श्याम सिंह रावत को बागेश्वर में तैनाती दी गई है।
नैनीताल से हरपाल सिंह को बागेश्वर और दिनेश सिंह फर्त्याल को पिथौरागढ़ भेजा गया है। अल्मोड़ा से देवेश कुमार पांडेय और मदन मोहन जोशी को नैनीताल, अशोक कुमार, हेम चंद्र पंत, देवेंद्र सिंह नेगी और योगेश उपाध्याय को ऊधमसिंह नगर जबकि भुवन चंद्र जोशी को चम्पावत भेजा गया है।
पिथौरागढ़ से संजीव कुमार को ऊधमसिंह नगर में तैनाती मिली है। चम्पावत से पुनीता बलोदी और बची सिंह बिष्ट को नैनीताल जबकि चेतन रावत को ऊधमसिंह नगर भेजा गया है। वहीं, बागेश्वर से कैलाश सिंह नेगी और श्वेता दिगारी को ऊधमसिंह नगर तथा सलाहुद्दीन और त्रिलोक राम बरगठा को नैनीताल में तैनाती दी गई है।

