चंपावतधर्मनवीनतम

चम्पावत के नागनाथ-भैरवनाथ मंदिर में 16 अगस्त से कुमाऊंनी भाषा में होगी भागवत कथा

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। श्री नागनाथ-भैरवनाथ मंदिर परिसर में 16 अगस्त से कुमाऊंनी भाषा में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा में क्षेत्र की लोकभाषा के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। परम पूज्य मानस रत्न प्रकाश चंद्र शास्त्री के श्रीमुख से श्रद्धालुओं को कुमाऊंनी भाषा में भागवत कथा का श्रवण कराया जाएगा।

कथा का शुभारंभ 16 अगस्त को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इसके बाद 23 अगस्त तक प्रतिदिन कथा का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कुमाऊंनी भाषा में भागवत कथा का आयोजन लोगों को अपनी लोकभाषा और संस्कृति से जोड़ने के साथ ही नई पीढ़ी को धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से परिचित कराने का भी माध्यम बनेगा।
आयोजकों ने क्षेत्र के धर्मप्रेमी लोगों से परिवार सहित कथा में पहुंचने की अपील की है। विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को भी कथा में शामिल होने का आह्वान किया गया है, ताकि वे अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ सकें। श्रद्धालुओं से आयोजन में तन-मन-धन से यथाशक्ति सहयोग करने की अपील भी की गई है। 23 अगस्त को पूर्णाहुति, हवन और विशाल भंडारे के साथ कथा का समापन होगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का लाभ लेने की अपील की है।

Ad Ad