टनकपुर : गुरु पूर्णिमा पर भारत विकास परिषद ने लगाया रक्तदान व एनीमिया जांच शिविर, 30 यूनिट रक्त संग्रहित
टनकपुर/चम्पावत। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद, टनकपुर द्वारा रक्तदान शिविर एवं एनीमिया स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि न्यू लाइफ चैरिटेबल ब्लड बैंक, खटीमा की प्रबंधक डॉ. नीलम ज्याला एवं डॉ. सुभाष यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया।

रक्तदान शिविर का संचालन न्यू लाइफ चैरिटेबल ब्लड बैंक, खटीमा की टीम द्वारा किया गया। वहीं, टनकपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. मनुश्रवा आर्य ने एनीमिया, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर और शुगर की निःशुल्क जांच कर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। शिविर में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस दौरान विद्यालय की शिक्षिका रेनू वल्दिया ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रक्तदान कर समाज को मानव सेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया। भारत विकास परिषद के कोषाध्यक्ष अतुल शारदा ने बताया कि शिविर में कुल 30 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं सहित लगभग 150 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया।

कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी, सचिव सत्य प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अतुल शारदा, महिला संयोजिका कल्पना अग्रवाल, राजीव आर्य, संजय अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, अंकुर टंडन, कैलाश गहतोड़ी, रवि प्रजापति, दीपक शारदा, संजय गर्ग, वैभव अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, कोमल टंडन, शिखा शारदा, अनीता शारदा, जिमी आर्य, सदाशा अग्रवाल, सुधा शारदा सहित अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने रक्तदान को महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर भी जोर दिया गया।

