उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 18 अधिकारी पदोन्नत
संयुक्त शिक्षा निदेशक पद पर मिली पदोन्नति, शासन ने जारी किए नई तैनाती के आदेश
देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शासन ने 18 अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए उनकी नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-2 की ओर से 28 अक्टूबर 2026 को जारी शासनादेश के अनुसार, विभागीय पदोन्नति चयन समिति की संस्तुति पर उप शिक्षा निदेशक/समकक्ष पद पर कार्यरत अधिकारियों को संयुक्त शिक्षा निदेशक/समकक्ष पद पर पदोन्नत किया गया है।
पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में विजयपाल सिंह, चंदन सिंह बिष्ट, आकाश सारस्वत, गोविंद राम जायसवाल, मंजू भारती, रणजीत सिंह नेगी, जगदीश प्रसाद काला, सुरेश चंद्र आर्य, विनय कुमार आर्य, प्रेम लाल भारती, पुष्कर लाल टम्टा, श्रीकांत पुरोहित, पंकज शर्मा, चंडी प्रसाद रतूड़ी, अमित कोठियाल, शैलेन्द्र अमोली, तरुण कुमार पन्त और संजीव जोशी शामिल हैं।
शासनादेश के तहत अधिकारियों को विभिन्न जिलों और विभागीय कार्यालयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें मुख्य शिक्षा अधिकारी, संयुक्त निदेशक और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य समेत अन्य पद शामिल हैं। नई तैनातियां नैनीताल, हरिद्वार, देहरादून, अल्मोड़ा, चमोली, बागेश्वर और उत्तरकाशी सहित विभिन्न स्थानों पर की गई हैं।



