बस्टिया में बाइक और पिकअप की भिड़त हुई, दो युवक घायल
ADVERTISEMENTS

टनकपुर। एनएच पर बस्टिया में पैट्रोल पिकअप जीप और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार टनकपुर से चम्पावत की ओर जा रहे पिकअप वाहन यूके04बी/0175 और चम्पावत की ओर से आ रही बाइक बाइक संख्या यूके06एजेड/7767 में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार रोहित खड़ायत पुत्र राम सिंह 22 साल और तरुण चंद देउपा (21) पुत्र नारायण चंद बिचपुरी चकरपुर घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायलों की मदद की। दोनों घायलों को एंबुलेंस 108 से खटीमा के निजी अस्पताल ले जाया गया है। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। एसओ जसवीर चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों में से किसी ने भी फिलहाल तहरीर नहीं दी है।

