चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

खेतीखान दीप महोत्सव को भव्य बनाने पर मंथन, विजय सिंह फर्त्याल बने समिति अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें -

वार्षिक बैठक में पुरानी समिति भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन, 27वें वर्ष में प्रवेश करेगा दीप महोत्सव

खेतीखान/चम्पावत। खेतीखान में आयोजित होने वाले दीप महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए दीप महोत्सव आयोजन समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को आयोजित समिति की वार्षिक बैठक में आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करने के साथ ही पुरानी समिति को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विजय सिंह बोहरा ने की।

Ad Ad

बैठक में सर्वसम्मति से विजय सिंह फर्त्याल को समिति का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा संरक्षक मंडल में पुष्कर सिंह पुजारी, नवीन सिंह बोहरा, सुरेंद्र बोहरा, बद्री दत्त भट्ट, रघुराज सिंह देउपा, बबलू देव, आलोक वर्मा, यशपाल सिंह, महेश जोशी, प्रकाश सिंह, राजेश ओली, मुकेश, नीरज और नवीन सहित अन्य लोगों को शामिल किया गया। सभी सदस्यों ने अपने विचार रखते हुए दीप महोत्सव को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप देने पर जोर दिया।

नवनियुक्त अध्यक्ष विजय सिंह फर्त्याल ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि इस वर्ष खेतीखान का दीप महोत्सव अपने 27वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से महोत्सव को पहले से अधिक भव्य और आकर्षक बनाया जाएगा। बैठक में महोत्सव को जिले का पहला महोत्सव होने का गौरव बनाए रखने और इसकी पहचान को और मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर सहमति बनी।