चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत में सड़कों को गड्ढामुक्त करने की कवायद तेज, जूप में हुआ डामरीकरण

ख़बर शेयर करें -

सीएम धामी के निर्देशों पर सड़कों के सुधारीकरण में जुटे विभाग, डीएम मनीष कुमार ने गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्ती के दिए निर्देश

चम्पावत। जनपद में बदहाल सड़कों को दुरुस्त करने और यातायात को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए डामरीकरण और पैच वर्क का कार्य तेज कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) समेत विभिन्न सड़क निर्माण एजेंसियां प्रमुख मार्गों और ग्रामीण सड़कों के सुधारीकरण में जुटी हैं।
इसी क्रम में शनिवार को चम्पावत के जूप क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण बिटुमिनस (डामरीकरण) कार्य कराया गया। अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग विभोर गुप्ता ने बताया कि सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए संबंधित क्षेत्रों में आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Ad Ad

जिलाधिकारी मनीष कुमार सड़कों के सुधारीकरण कार्यों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पैच वर्क और डामरीकरण का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यों में गुणवत्ता के उच्च मानक बनाए रखने पर जोर दिया है।
बारिश और अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द दुरुस्त कर यातायात सुचारु बनाने के लिए विभागों को तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। अब देखना होगा कि इन प्रयासों से जिले के प्रमुख और ग्रामीण मार्गों की स्थिति में कितनी तेजी से सुधार आता है।