जनपद चम्पावत

पुनावे क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से गुल है बीएसएनएल का नेटवर्क, उपभोक्ता हो रहे हैं परेशान

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। ग्राम पंचायत. सुयालखर्क में स्थापित बीएसएनएल टॉवर से क्षेत्र में नेटवर्क नहीं आने से उपभोक्ता खासे परेशान हैं। बताया जा रहा है कि नेटवर्क पिछले पांच दिनों से गुल है। इससे लोगों में रोष है। ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष व सुयालखर्क के ग्राम प्रधान मनोज तड़ागी ने बताया कि पिछले पांच दिनों से स्थानीय बीएसएनएल टॉवर से नेटवर्क नहीं आ रहा है। जिससे क्षेत्र की जनता खासी परेशान है। बीएसएनएल टॉवर सुयालखर्क से क्षेत्र की करीब 10 ग्राम पंचायतों के उपभोक्ताओं को लाभ मिलता है। सभी पंचायतों में करीब दो हजार से अधिक उपभोक्ता होंगे। पिछले पांच दिनों से वे खासे परेशान हैं। प्रधान मनोज तड़ागी, सुरेश जोशी, बसंत तड़ागी, प्रयाग दत्त जोशी, पूरन जोशी, भैरव दत्त जोशी, दिनेश जोशी, भोला दत्त जोशी, रमेश जोशी आदि ने प्रशासन से दूर संचार व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।

Ad Ad