चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : बाईपास बनाओ संघर्ष समिति का हुआ गठन, केशव भंडारी अध्यक्ष, सावन चंद व दीप पाठक बने महासचिव

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर-बनबसा के बीच बाईपास बनाए जाने की मांग को सशक्त तरीके से उठाने के लिए एनएच चौड़ीकरण से प्रभावित होने वाले लोगों ने संघर्ष समिति का गठन किया है। जिसके लिए सोमवार की शाम एक निजी स्कूल एक बैठक आयोजित की। बैठक में बड़ी संख्या में प्रभावित जन उपस्थित रहे और ‘टनकपुर बनबसा बाईपास बनाओ संघर्ष समिति’ का विधिवत गठन किया गया। जिसके लिए सर्वसम्मति से केशव भंडारी को अध्यक्ष चुना गया। दीप चंद्र पाठक एवं सावन चंद को महासचिव पद का दायित्व सौंपा गया।

इसके अलावा महेश चंद्र, सत्यप्रकाश, अजय देऊपा को उपाध्यक्ष, महेश सिंह देऊपा, भुवन जोशी, भोपाल भट्ट सचिव, अर्जुन सिंह मीडिया प्रभारी, गौतम महराना, भवित भट्ट, जितेंद्र सिंह सोशल मीडिया प्रभारी, एडवोकेट मृत्युंजय चंद, एडवोकेट मनोज तिवारी विधिक सलाहकार, कैलाश गहतोड़ी कोषाध्यक्ष, तारा दत्त पुनेठा, रमेश लाल वर्मा, एडवोकेट विजय चंद, महेंद्र बंसल, दीप मोहन तिवारी, गोवर्धन सिंह, राम दत्त शर्मा, भुवन कठायत एवं विजय बंसल मुख्य संरक्षक बनाये गए। बैठक में उपस्थित लोगों ने नगर के भीतर से गुजरने वाली वर्तमान सड़क पर बढ़ते यातायात, भीड़भाड़ तथा दुर्घटनाओं की आशंका पर गंभीर चिंता व्यक्त की। विशेष रूप से सड़क किनारे स्थित दर्जनों विद्यालयों में अध्ययनरत हजारों बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई। इसके अतिरिक्त क्षेत्रवासियों के व्यापार, आवास एवं कृषि भूमि को होने वाले संभावित नुकसान पर भी चर्चा की गई। सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में वर्तमान सड़क के विकल्प के रूप में टनकपुर-बनबसा बाईपास निर्माण की मांग का प्रस्ताव पारित किया।

Ad Ad

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी रणनीति एवं आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने को अगली बैठक बृहस्पतिवार को पुनः आयोजित की जाएगी। संघर्ष समिति ने समस्त प्रभावित जनों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने अधिकारों की आवाज को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक मे महेश सिंह देउपा, कैलाश गहतोड़ी, भुवन जोशी, आनंद मेहरा, गोवर्धन सिंह, विक्रम सिंह, दीपक सिंह, कैलाश चंद्र, पुष्कर सिंह, मदन मोहन भट्ट, गौतम महाराना, गजेन्द्र पांडेय, राजेन्द्र सिंह, दीप मोहन तिवारी, राकेश पांडेय, चन्द्र पांडेय, मनोज तिवारी, मृत्युंजय चंद, मयंक गर्ग, नवल तिवारीनारायण सिंह, पंकज कुमार गंगवार, अजय मेहरा, गोविन्द बल्लभ पाण्डेय, प्रेम शर्मा, मेघराज सिंह देउपा, कैलाश चौधरी, उमेश चंद जोशी, भवित भट्ट, शिवम भट्ट, विकास कलोनी, हंसराज सिंह, महेन्द्र कुमार, कुमुद जोशी, राम दत्त शर्मा (पप्पू), जितेन्द्र सिंह रौतेला, जगदीश चंद्र पुनेठा, विजय चंद, ठाकुर देवेन्द्र चंद, जेपी जोशी, मुन्नी जोशी, आशिक सेठ, इम्तियाज, नीला पांडेय, रजनीश तिवारी, विमल चंद (लक्की), पूजा भट्ट, विकास कुमार, इन्द्र सिंह बिष्ट (अंशु), दीपा पांडेय, विमला कांडपाल, अंजली कांडपाल, अंकित सिंह कार्की, उमेश सिंह, महेश चंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Ad Ad