चम्पावत : पश्चिम बंगाल और असम की जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न, मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी की


चम्पावत। आज पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना हो रही है। आ रहे नतीजों के अनुसार पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की शानदार जीत की ओर अग्रसर है। भाजपा में हर्ष का माहौल है। बीजेपी ने चम्पावत जिला मुख्यालय मोटर स्टेशन में जश्न मनाया। भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी। मिठाई बांटकर एक दूसरे को गले लगकर बधाई और शुभकामनायें दी। जमकर आतिशबाजी की गई।
इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडेय, दर्जा राज्य मंत्री मुकेश महाराना ने इस जीत को ऐतिहासिक जीत बताया। इस दौरान प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, शंकर पांडेय, कैलाश अधिकारी, नंदन तड़ागी, रोहित बिष्ट, प्रकाश बिनवाल, सुनील पुनेठा, आनंद अधिकारी, एनडी गड़कोटी, मनोज तड़ागी, पूर्व सभासद मोहन भट्ट, सूरज प्रहरी समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पश्चिम बंगाल, असल एवं पांडिचेरी में मिली अभूतपूर्व सफलता पर भाजपाइयों का जोरदार जश्न, लधिया घाटी क्षेत्र में भी हुई आतिशबाजी
भाजपा की जीत पर लधिया घाटी क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश बोहरा, दीपेंद्र कुलियाल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सतीश चंद्र पांडेय, मुकेश मेहता, रमेश चंद्र भट्ट, दीपक बिनवाल, प्रदीप जोशी, राजेंद्र कुलियाल, मोहन जोशी, गजेंद्र कुलियाल, शंकर बिनवाल, विक्रम बोहरा, शिवदत्त जोशी, आदि कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित कर हर व्यक्ति का मुंह मीठा किया तथा एक दूसरे को बधाई दी।

