चमोलीनवीनतमहादसा

आकाशीय बिजली का कहर: 450 से अधिक बकरियों की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

प्रशासन मौके पर, नुकसान का किया जा रहा आंकलन

चमोली जिले की सुदूरवर्ती निजमुला घाटी के गौणा-भनाली तोक में रविवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से भारी नुकसान हुआ। इस हादसे में 450 से अधिक बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे स्थानीय पशुपालकों को बड़ा आर्थिक झटका लगा है।

Ad Ad


प्राप्त जानकारी के अनुसार, बकरवाल (पालसी) और स्थानीय बकरी पालक अपने पशुओं को लेकर ऊंचाई वाले बुग्यालों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने से यह दर्दनाक घटना घटित हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया है, जो नुकसान का विस्तृत आंकलन कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन पशुपालकों की बकरियों की मौत हुई है, उन्हें शासन की ओर से नियमानुसार प्रति बकरी 4000 रुपये मुआवजा प्रदान किया जाएगा। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है और प्रभावित पशुपालक सरकार से शीघ्र राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Ad Ad