जनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत :पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज, चाचा ने नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म किया, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। एक महिला के आत्महत्या के मामले में उसके पति पर आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं एक शर्मसार करने वाली खबर भी सामने आ रही है। एक व्यक्ति पर नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

बीते 5 मई की रात को चम्पावत के धामीसौन के सनिया गांव की 25 वर्षीय महिला नीतू खर्कवाल अपने घर में मृत अवस्था में पाई गई थी। परिजनों के द्वारा पुलिस को बताया गया था कि नीतू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं नीतू की मां ने मृतका के पति सुभाष खर्कवाल पर मारपीट व प्रताड़ित करने के आरोप लगाते हुए चम्पावत कोतवाली में ताहिर दी थी। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सुभाष खर्कवाल के खिलाफ अपनी पत्नी नीतू को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के आरोप में आईपीसी की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Ad Ad

चम्पावत। चम्पावत में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है। एक गांव में चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म किया है। नाबालिग की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया गया है। बताया गया है कि आरोपी चाचा नाबालिग भतीजी के साथ लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस के अनुसार मामला चम्पावत जिला मुख्यालय से करीब दस किमी दूर एक गांव का है। पीड़िता की उम्र करीब 15 साल है। पीड़िता मां ने कोतवाली में जो तहरीर दी है, उसके मुताबिक वो अपनी 15 साल की बेटी और 25 साल के देवर के साथ किराए पर रहती है। महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है। आरोपी चाचा और पीड़िता दोनों पढ़ाई करते हैं। चाचा पर आरोप है कि उसने 15 वर्षीय भतीजी को बहलाफुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पहले तो पीड़िता ने ये बात किसी से नहीं बताई, लेकिन फिर उसने हिम्मत दिखाते हुए अपनी मां को अपने साथ हुई गलत काम के बारे में बताया। बेटी के साथ हुए गलत काम का सच जानकर मां के पैरे तले की जमीन ही खिसक गई। इसके बाद नाबालिग पीड़िता की मां ने चम्पावत कोतवाली में अपने देवर यानी पीड़िता के चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पूरे मामले की महिला सेल जांच कर रही है।

Ad Ad