चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

चम्पावत : पूर्व जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र ने थामा कांग्रेस का दामन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं समाजसेवी भूपेंद्र सिंह महर के साथ ही समाजसेवी युगल किशोर ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। इस दौरान बताया गया कि कांग्रेस की प्रगतिशील विचारधारा एवं राहुल गांधी के अथक संघर्ष से प्रेरित होकर इन्होंने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने बताया कि दोनों ने कांग्रेस पर पूर्ण भरोसा जताया है। दोनों राहुल गांधी एवं कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही जनहित के मुद्दों पर जनता की आवाज को बुलंद करेंगे। कांग्रेस पार्टी 2027 के चम्पावत विधानसभा चुनावों में दोनों सीटों पर मजबूती से विजयी होगी।

Ad Ad