क्राइमजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : पाटी के पान सिंह हत्याकांड में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीएम को ज्ञापन भेजा, 21 से डीएम कार्यालय में धरने की चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जनपद के पाटी ब्लॉक के मंगलेख में करीब तीन सप्ताह पूर्व हुए पान सिंह हत्याकांड के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। मृतक की मां ने चेतावनी दी है कि यदि अन्य हत्यारोपी जल्द गिरफ्तार नहीं किए गए तो 21 अप्रैल से वे डीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगी।

मालूम हो कि गत 26 मार्च की देर रात 11:00 बजे के लगभग मंगलेख निवासी युवा पान सिंह पुत्र कैलाश सिंह की हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने गांव के ही भगवान सिंह पुत्र मदन सिंह को गिरफ्तार का जेल भेज दिया था। वहीं मृतक पान सिंह के चाचा कुंदन सिंह ने बताया उनके द्वारा पाटी थाने में भगवान सिंह, कृष्ण सिंह व उनके पिता मदन सिंह के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई थी, पर पुलिस ने सिर्फ भगवान सिंह को गिरफ्तार किया। कुंदन सिंह ने बताया बाकी दो अन्य आरोपी खुले आम गांव में घूम रहे हैं। जिनसे उनके परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा पुलिस के द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नही किया गया तथा पूछताछ तक नहीं की जा रही है। आरोप है कि गांव के अन्य लोगों को जांच के नाम पर परेशान किया जा रहा है। वहीं मृतक के चाचा कुंदन सिंह ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी तथा उनकी कॉल डिटेल निकालने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय चम्पावत के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया है तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है अगर शीघ्र दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाती है तो 21 अप्रैल से मृतक की मां नंदी देवी व चाचा कुंदन सिंह सहित कई ग्रामीण डीएम कार्यालय चम्पावत में धरने में बैठ जाएंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।