जनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत # राजस्व विभाग की टीम ने किया नुकसान का आंकलन, अहेतुक सहायता के चेक भी बांटे

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
आपदा प्रभावितों को अहेतुक सहायता का चेक प्रदान करतीं तहसीलदार ज्योति नपलच्याल।

चम्पावत। राजस्व विभाग की टीम ने मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम ललुवापानी, नघान, च्यूराखर्क व आसपास के अन्य गांवों में जाकर आपदा में हुए नुकसान का आंकलन किया। इस दौरान आपदा दो दर्जन से अधिक प्रभावित परिवारों को शासन द्वारा अनुमन्य धनराशि के प्रति परिवार 3800 रुपये (अहेतुक- राशन, वर्तन आदि आवश्यक खाद्य सामग्री के लिए) के चेक निर्गत किए। साथ ही अन्य नुकसान की जांच आदि की कार्यवाही के लिए सम्बंधित विभागों को पत्राचार करने की बात कही। तहसीलदार ज्योति नपलच्याल ने बताया की प्रत्येक गांव में हुए नुकसान के आंकलन करने को टीमें भेजी गईं हैं और प्रभावित लोगों की सूची तैयार की जा रही है। प्रभावितों को आर्थिक सहायता दिलाये जाने की कार्यवाही की जा रही है। राजस्व विभाग की टीम ने इस दौरान ललुवापानी निवासी एक बुजुर्ग असहाय महिला को अपने स्तर से आटा व तेल आदि सामग्री क्रय कर दिलाई। जिसकी ग्रामीणों ने प्रशंसा की। इस मौके पर ग्राम प्रधान हेमा बिनवाल, सतीश बिनवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य ललित भट्ट, राजस्व उप निरिक्षण दीपा, प्रकाश सिंह कुंवर आदि लोग मौजूद रहे।

असहाय बुजुर्ग महिला को राजस्व कर्मियों द्वारा अपने स्तर से खरीदा गया राशन प्रदान करतीं तहसीलदार ज्योति नपलच्याल।
Ad Ad