जनपद चम्पावत

चम्पावत : 16 अगस्त को वन पंचायत हॉल में होगा तहसील दिवस का आयोजन

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। 15 अगस्त तृतीय मंगलवार को जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे की अध्यक्षता में तहसील चम्पावत में आयोजित होने वाला तहसील दिवस अब 16 अगस्त (बुधवार) को वन पंचायत हॉल गोरल चौड़ चम्पावत में आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा ने समस्त अधिकारियों को ससमय तहसील दिवस में पूर्ण तैयारियों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से तहसील दिवस में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर लाभ लेने को अपील की है।