चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : एक अक्टूबर को भी एक बजे तक एनएच पर यातायात रहेगा पूर्णरूप से प्रतिबंधित

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड लोहाघाट के अधिशासी अभियंता आशुतोष ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 09 के किमी0 106.300 में स्वाला नामक स्थान पर मंगलवार को भी विभाग द्वारा सड़क सुधारीकरण का कार्य लगातार जारी रहेगा। जिसके मद्देनजर मंगलवार दिनांक 1 अक्टूबर 2024 को उक्त मार्ग अपराह्न 1 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों हेतु यातायात के लिए पूर्णतया बंद रहेगा। इस अवधि में टनकपुर से चम्पावत हेतु वैकल्पिक मार्ग सुखीढांग से डांडा मीनार खुला रहेगा।

Ad Ad

Ad Ad