चम्पावत : एनएच पर स्वाला के समीप ट्रक पलटा, बाल बाल बचा चालक
ADVERTISEMENTS


चम्पावत। शुक्रवार सुबह टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग में एक बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बच गई। जानकारी के मुताबिक सुबह लगभग 7:50 बजे पिथौरागढ़ से टनकपुर की ओर जा रहा डाक पार्सल ट्रक अनियंत्रित होकर स्वाला के अपना भोजनालय के पास सड़क में पलट गया। हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद को मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने किसी तरह चालक को ट्रक से बाहर निकाला। चालक को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि वाहन खाई में नहीं गिरा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।


