चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : घास काटने गई महिला की खाई में गिरने से मौत, गांव में शोक की लहर

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत: चम्पावत ब्लॉक की पचनई ग्राम पंचायत से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां घास काटने गई एक महिला का पैर फिसलने या संतुलन बिगड़ने से गहरी खाई में गिरने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है और शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पचनई निवासी 48 वर्षीय रेवी देवी पत्नी केदार सिंह गौन बुधवार, 18 नवंबर की दोपहर गांव की ही एक अन्य महिला के साथ घास काटने के लिए गई थीं। इसी दौरान पहाड़ी ढलान पर अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरीं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें खाई से बाहर निकाला गया, लेकिन दुर्भाग्यवश तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

Ad

बताया जा रहा है कि मृतका की दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि उनके दोनों बेटे रोजगार के सिलसिले में गोवा में रहते हैं। मां के आकस्मिक निधन की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों व परिजनों के अनुसार, आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम के बाद आज गुरुवार, 19 नवंबर को दोपहर पचनई स्थित स्थानीय श्मशान घाट में दिवंगत रेवी देवी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Ad