उत्तराखण्डनवीनतमनैनीताल

रामनगर में सफारी के दौरान पर्यटकों की जिप्सी देख हमलावर हुई बाघिन, ऐसे बची जान

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में एक बाघिन पर्यटकों की जिप्सी पर झपट पड़ी। हालांकि बाघिन जिप्सी के अंदर नहीं घुसी। इस दौरान पर्यटकों की जान हलक पर आ गई थी। बाघिन को लेकर वन विभाग की ओर से सतर्कता बरती जा रही है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर दो बजे रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज में टेड़ा गेट से पर्यटकों की जिप्सी सीतावनी जोन में जंगल सफारी को जा रहा थी। ग्रासलैंड के समीप पर्यटकों को सड़क किनारे एक बाघिन दिखाई दी। बाघिन को देखकर पर्यटकों की जिप्सी रुक गई। इस पर बाघिन अचानक हमलावर हो गई और जिप्सी की ओर कूद पड़ी। गनीमत रही कि बाघिन ने पर्यटकों पर हमला नहीं किया और वह जंगल की ओर चली गई। रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया है कि ग्रासलैंड क्षेत्र में एक बाघिन घूम रही है, उसके साथ बच्चे भी हैं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बाघिन काफी सतर्क है।

Ad Ad
Ad Ad