चंपावतटनकपुरनवीनतमहादसा

टनकपुर : मनिहारगोठ में किसान के घर पर लगी आग, एक लाख का हुआ नुकसान

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। क्षेत्र के मनिहारगोठ ग्राम में गुरुवार दोपहर एक घर में आग लगने से एक लाख से अधिक का नुकसान होने की खबर सामने आ रही है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार टनकपुर के मनिहारगोठ गांव में अमित जोशी के बगीचे की देख – रेख करने वाले बसंत लाल के घर में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे आग लग गई। बसंत लाल ने बताया कि वो मूल रूप से ग्राम विक्रमपुर, तहसील बीसलपुर, जिला पीलीभीत के रहने वाले हैं और अपने परिवार के साथ रहकर अमित जोशी के बगीचे की देख रेख करते हैं। उन्होंने बताया कि वो मजदूरी करने गए थे तभी उन्हें घर में आग लगने की जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि मीटर में हुए शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में आग लग गई, जिससे उनकी झोपड़ी पूरी तरह जल गई और झोपड़ी में रखा सारा सामान और नकदी राख हो गई। उन्होंने बताया कि आग से उनका लगभग 1 लाख ₹ का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।वही फायर स्टेशन अधिकारी अमर सिंह अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि घरेलू सामान जलने से परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है।

Ad Ad
Ad Ad