चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर के रवि कुमार बने माटी कला बोर्ड के सदस्य

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा कुमाऊं सहसंयोजक रवि कुमार को सरकार ने माटी कला बोर्ड का सदस्य नामित किया है। इस संबंध का आदेश अपर सचिव एमएम सेमवाल ने जारी किया है। माटी कला बोर्ड का सदस्य बनाए जाने पर रवि कुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रोहिताश अग्रवाल, शिवराज सिंह कठायत, पूरन मेहरा, शंकर पांडे, केदार दत जोशी, हेमा जोशी, प्रेमा पांडे, आनंद अधिकारी समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने रवि कुमार को बधाई दी है।

Ad Ad