उत्तराखण्डनवीनतमराजनीति

पूर्व सीएम रावत को भाजपा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में शामिल, बनाये गये उपाध्यक्ष

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है। नितिन नवीन की टीम में 13 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री बनाये गये हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में उत्तराखंड से तीरथ सिंह रावत को जगह दी गई है। तीरथ सिंह रावत को नितिन नवीन की टीम में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ ही राम माधव और वसुंधरा राजे को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा बैजयंत जय पांडा, डी पुरदेश्वरी, रेखा वर्मा, भारती प्रवीण पंवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम नागराज को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।