क्राइमजनपद चम्पावतटनकपुर

टनकपुर # बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ने शादी का झांसा देकर पुलिस कर्मी को बनाया गर्भवती, फिर कराया गर्भपात, पुलिस दर्ज किया मुकदमा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। पूर्णागिरि बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक पुलिस कर्मी ने अधिवक्ता पर उसे शादी का झांसा देकर गर्भवती करने और उसके बाद गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। साथ ही उसे अपनी एक महिला मित्र के माध्यम से धमकाने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को रुद्रपुर की एक महिला ने थाने में तहरीर दी। जिसमें पूर्णागिरि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शुक्ला पर उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया गया था। साथ ही यह भी आरोप था कि उसके गर्भवती होने पर उसका गर्भपात कराया गया। महिला ने विजय शुक्ला पर यह भी आरोप लगाया है कि उसे अनीता सामंत निवासी पेट्रोल पंप के सामने बनबसा की ओर से लगातार धमकिया दिलवाई। पुलिस ने विजय शुक्ला व ​अनीता सामंत के खिलाफ धारा 376, 313, 506 आईपीसी पंजीकृत किया गया है। इस मामले में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शुक्ला से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल नंबर लगातार स्विच आफ आ रहा है। उनका पक्ष मिलते ही उसे भी प्रकाशित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आरोप लगाने वाली महिला पुलिस कर्मी है। इस वक्त वह ऊधमसिंह नगर जिले में तैनात है। इससे पहले वह बनबसा में ही तैनात रह चुकी है।

Ad Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड