क्राइमचंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने तीन के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जनपद में एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्वयं पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पीड़िता से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।

शादी समारोह से लौटते वक्त हुई घटना

Ad Ad

मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग बालिका मंगलवार (5 मई) को अपनी सहेली की शादी में शामिल होने ग्राम सल्ली गई थी। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों में हड़कंप मच गया। आज (6 मई) सुबह ‘112’ के माध्यम से पुलिस को बालिका की गुमशुदगी की सूचना दी गई।सूचना मिलते ही चम्पावत पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की। पुलिस ने बालिका को एक डेयरी के पास से बरामद किया। पूछताछ के दौरान पीड़िता ने बताया कि उसके साथ कुछ लोगों ने दुष्कर्म किया है। इसके तुरंत बाद पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसका उपचार और मेडिकल परीक्षण किया गया।

पुलिस ने घटनास्थल को तुरंत सुरक्षित किया। वहीं फील्ड यूनिट द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर तीन नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। एसपी ने कहा, “चम्पावत पुलिस महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों को लेकर बेहद संवेदनशील है। मामले की जाँच के लिए एसओजी (SOG) और स्थानीय पुलिस की टीमें तैनात कर दी गई हैं। तकनीकी और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर फिलहाल पुलिस ने कुछ स्पष्ट नहीं किया है।

Ad Ad