चम्पावत : गोल्ज्यू मंदिर में अनुष्ठानिक कार्यक्रम का विधिवत समापन, भक्तिमय माहौल में उमड़े श्रद्धालु

चम्पावत। यहां के प्रसिद्ध गोल्ज्यू मंदिर में बुधवार, 06 मई 2026 को आयोजित अनुष्ठानिक कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ। धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ संपन्न हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य जजमान के रूप में शंकरदत्त पांडेय एवं उनकी धर्मपत्नी पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय उपस्थित रहीं। वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। मंत्रों की गूंज और शंख-घंटियों की ध्वनि से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान गोल्ज्यू का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति भी सम्मिलित हुए। उपस्थित लोगों में सुधीर साह, देवीलाल वर्मा, बसंत पांडेय, गिरीश कलौनी, विनोद पांडेय, दिनेश नाथ प्रमुख रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया।




