नवीनतमपौड़ीहादसा

गैस एजेंसी मैनेजर ने उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में भर्ती

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिससे गैस सिलेंडर को लेकर हो रही मारामारी का अंदाजा लगाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि श्रीनगर गढ़वाल में गुरुवार सुबह गैस आपूर्ति को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक गंभीर घटना में बदल गया। घरेलू एलपीजी सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं और एजेंसी कर्मियों के बीच बढ़ती बहस ने ऐसा मोड़ लिया कि स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और मैनेजर ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

जानकारी के मुताबिक गढ़वाल मंडल विकास निगम की श्रीनगर स्थित गैस एजेंसी में सीमित आपूर्ति के कारण बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने पहुंचे थे। बढ़ती भीड़ और घटती उपलब्धता के बीच उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच तीखी कहासुनी हुई, जिसने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। इसी तनाव के बीच एजेंसी प्रबंधक दीपक कुमार पटेल ने मानसिक दबाव में आकर कांच से अपना हाथ काट लिया। यह दृश्य देख मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया।

Ad Ad

चिकित्सकों के अनुसार चोट गंभीर नहीं है और नस सुरक्षित है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन घटना ने कार्यस्थल के बढ़ते दबाव पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिससे एजेंसियों को सीमित सिलेंडर मिल रहे हैं। यही वजह है कि कई स्थानों पर उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। यह तस्वीर साफ करती है कि गैस सिलेंडर की कमी के कारण उत्पन्न हुई समस्या से न केवल आम जनमानस बल्कि कर्मचारी भी किस कदर परेशान हैं।

Ad Ad