उत्तराखंड इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता ने प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान…
उत्तराखंड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज 25 अप्रैल को जारी हो गया है, जिसमें हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बेटियों ने प्रदेश में विशेष स्थान हासिल कर अपने परिजनों समेत पूरे विद्यालय परिसर का मान बढ़ाया है। इसी बीच इंटरमीडिएट उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में बागेश्वर जिले की गीतिका पंत और उधम सिंह नगर जिले की सुशीला मेंहदीरत्ता ने 98% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।

बता दें उत्तराखंड इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में बागेश्वर जिले के सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज की गीतिका पंत ने 500 मे से 490 अंक हासिल कर 98% प्राप्त कर उत्तराखंड में टॉप किया है। बताते चले गीतिका ने हिंदी विषय मे 100 मे से 99 अंक, गणित में 98, फिजिक्स में 99, केमिस्ट्री में 94 ,अंग्रेजी में 100 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान पर बाजी मारी है। गीतिका के अलावा भंगाराम अमर इंटर कालेज भुरापानी ऊधमसिंह नगर जिले की सुशीला मेहदीरत्ता को भी 500 मे से कुल 490 अंक प्राप्त हुए जिसके कारण सुशीला को 98% अंक हासिल हुए ,सुशीला ने भी उत्तराखंड में टॉप किया है। बताते चले सुशीला को हिंदी में 99 ज्योग्राफी में 100, इकोनॉमिक्स में 98, पॉलिटिकल साइंस में 99 और अंग्रेजी में 98 अंक प्राप्त हुए हैं।
द्वितीय स्थान पर आर्यन ने 500 मे से कुल 489 अंक हासिल कर 97.80% अंको के साथ प्रदेश मे बाजी मारी है।आर्यन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज आवास विकास ऋषिकेश देहरादून के छात्र है। तृतीय स्थान पर वंशिका सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मायापुर हरिद्वार ने ( 500 मे से 485 अंक प्राप्त किये ) इतना ही नही बल्कि वंशिका ने 97.00% अंक प्राप्त कर प्रदेश में विशेष स्थान हासिल किया है।

