नवीनतमनैनीताल

हल्द्वानी: महिला कांस्टेबल की मौत, पुलिस में शोक की लहर

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: मुखानी थाने में तैनात महिला कांस्टेबल की कैंसर से मौत हो गई। महिला कांस्टेबल की मौत के बाद नैनीताल पुलिस में शोक की लहर है। बुधवार को पुलिस ने राजकीय सम्मान के साथ महिला कांस्टेबल का चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार किया। मृतक महिला कांस्टेबल के पति हेड कांस्टेबल हैं जो उधम सिंह नगर बाजपुर में तैनात हैं। बताया जा रहा है कि महिला कांस्टेबल ब्लड कैंसर से जूझ रही थीं। उनका इलाज चंडीगढ़ पीजीआई से चल रहा था।

हल्द्वानी के कमलुवागांजा मुखानी निवासी 40 वर्ष से महिला कांस्टेबल गीतांजलि मुखानी थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात थीं। वह पांच सितंबर 2023 से अवकाश पर चल रही थीं। उनका इलाज चंड़ीगढ़ से चल रहा था। उनके पति हेड कांस्टेबल हैं और अभी बाजपुर में तैनात हैं। उनके एक बेटा और बेटी है जो कक्षा 6 और 11 में पढ़ते हैं। गीतांजलि की कैंसर के कारण बुधवार को उनके घर में मौत हो गई। उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद चित्रशिला घाट में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। महिला कांस्टेबल के मौत के बाद नैनीताल पुलिस में शोक की लहर है। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा, एसपी सिटी हरबंस सिंह, एसपी क्राइम एंड ट्रैफिक डा. जगदीश चंद्रा ने भी शोक व्यक्त किया है।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड