उत्तराखण्ड

अरुणाचल में तैनात असम राइफल के हवलदार का निधन हुआ, परिजनों में कोहराम

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हृदय गति रुकने से असम राइफल्स में तैनात हल्द्वानी निवासी जवान का अरुणाचल प्रदेश में निधन हो गया। जवान की पहचान शंकर दत्त पालीवाल के रूप में हुई है। जिनका परिवार हल्द्वानी के ऊंचापुल में रहता है। मूल रूप से भगवानपुर गनाई निवासी शंकर दत्त पालीवाल 40 असम राइफल्स में हवलदार थे और पिछले 2 साल से अरुणाचल प्रदेश में पोस्टेड थे। बुधवार को कमांडेंट ने उनके बड़े भाई कैलाश पालीवाल को फोन किया और बताया कि शंकर दत्त पालीवाल की तबीयत खराब है। बाद में पता चला कि हृदयगति रुकने से शंकर का निधन हो गया। आज शुक्रवार को रानीबाग चित्रशिलाघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक शंकर दत्त पालीवाल का परिवार 2005 में रानीखेत से हल्द्वानी आ गया था। हल्द्वानी में उनकी पत्नी एक बेटा और एक बेटी रहते हैं। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद घर पर कोहराम मच गया है।

Ad Ad