दिल्ली की ऐतिहासिक जीत पर चम्पावत में भाजपा ने मिष्ठान वितरण और आतिशबाजी कर मनाया जश्न

चम्पावत। दिल्ली में मिली ऐतिहासिक जीत पर चम्पावत जिला मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं मिष्ठान वितरण तथा आतिशबाजी कर जश्न मनाया। मुख्य बाजार में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम पांडे के नेतृत्व में एकत्र हुए भाजपा नेताओं ने ऐतिहासिक जीत पर दिल्ली वासियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व से भाजपा ने दिल्ली में अपना परचम लहराया है। इस दौरान कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, गोविंद सामंत, कपिल खर्कवाल, पारस महर, हरीश जोशी, रोहित बिष्ट समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

