जनपद चम्पावतनवीनतम

आइटीबीपी के जवानों ने निकाली साइकिल/बाइक जागरूकता रैली

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट/चम्पावत। छमनिया चौड़ स्थित आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी की ओर से मिशन लाइफ स्टाइल फार एनवायरनमेंट के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें साइकिल रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। वाहिनी के कमांडेंट धर्मपाल सिंह रावत के नेतृत्व में वाहिनी परिसर से सुई खैसकांडे गांव से होते हुए वाहिनी परिसर तक साइकिल और बाइक रैली निकाली।

कमांडेंट ने लोगों और हिमवीर जवानों को जागरूक करते हुए कहा छोटी-छोटी कोशिशों से हम अपने पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं। हमारा उद्देश्य है कि हम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाएं और यह संदेश दें कि हम सब मिलकर एक स्वच्छ भविष्य की ओर बढ़ सकते हैं। इस दौरान डॉ अशोक कुमार ऐरन, उप सेनानी राजेश मीणा, राजकुमार बोहरा, सहायक सेनानी गोविंद बल्लभ जोशी, सुखराज सिंह सिद्धु, जगदीश प्रसाद चंदोलिया, विकास दहिया मौजूद रहे।

Ad Ad
Ad Ad