उधमसिंह नगरनवीनतम

खटीमा : दुर्घटना में घायल हेड कांस्टेबल ने अस्पताल में दम तोड़ा

ख़बर शेयर करें -

खटीमा। एक महीने पहले सड़क दुर्घटना में घायल खटीमा निवासी यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल का शनिवार को निधन हो गया। बनबसा स्थित शारदा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ हेड कांस्टेबल का अंतिम संस्कार किया गया। विल्हरी, चकरपुर निवासी महेश सिंह राणा (43) पुत्र स्व. अमर सिंह राणा यूपी पुलिस में कार्यरत थे। उनकी तैनाती अमरोहा में थी। परिजनों ने बताया कि महेश हेड कांस्टेबल की ट्रेनिंग के लिए बरेली गए थे। इसी दौरान 16 फरवरी को सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका हरिद्वार में इलाज चल रहा था जहां शनिवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। रविवार को हरिद्वार से उनका पार्थिव शरीर उनके चकरपुर स्थित आवास पर लाया गया। उनके परिवार में मां, पत्नी, पुत्र और पुत्री हैं। चकरपुर चौकी प्रभारी प्रियांश जोशी और यूपी पुलिस के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। पूर्व ग्राम प्रधान संदीप सिंह राणा ने बताया कि महेश वर्ष 2003 में पीएससी में भर्ती हुए थे। इसके बाद वह यूपी पुलिस में आ गए थे।